रस्सी पर शब्द चल रहे थे। हिला रहा था रस्सी को मैं । । गिर पड़ते थे, कोई -कोई शब्द। फिर चढा देता था उन्हें। उस छोर तक पहुँच के भी ,ठीक पहले गिर पड़ते थे। हाथ मैं कलम थी--संतुलन के लिए। हिलती रस्सी पर फिर मैं भी चढा। गिरा, चढा। गिरा--- शब्द हिला रहे थे अब रस्सी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
aap svasth rahen.