शनिवार, 31 जनवरी 2009
बसंत था कि तुम ,मुझ में उतर चुके
इस करवट से दीखता है वो लहलहाता हुआ पेड़, खिड़की से भीतर आता हुआ। बसंत पंचमी पर दावत देने। झरते पत्तों के निमंत्रण पत्र । डाकिया हवा। पीले फूलों से सुगन्धित हवा। अलगनी पर भी सूखते पीले वस्त्र। लहराते दुपट्टे। हलके पीले ,गहरे पीले। पीले-हरे । शाल एक तरफ़ कर दौड़ते हुए तुम चली गई होगी मुझे बीमार मान कर कमरे से बाहर । मैं पीला चेहरा लिए, बसंत मनाता करवट बदलता हूँ । वो खिड़की और वो पेड़ इस तरफ़ भी मेरे सामने आ गए। मेरे पत्ते झरने लगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरे बारे में
- जय श्रीवास्तव
- उज्जैन, मध्यप्रदेश, India
- कुछ खास नहीं !
जय जी आपकी रचना बहुत अच्छी है !
जवाब देंहटाएंरंग, बसंत और समय , ख्याल बहुत अच्छा है !
जवाब देंहटाएंपीला रंग मुझे बेहद पसंद है ! जो उत्सव भी है और पतझड़ भी !