मंगलवार, 27 जनवरी 2009

आइसक्रीम का पहाड़

पहाड़ थक कर बैठा, नदी के तट, पीने लगा जल। मछली ने उससे कहा, मुझे ऊपर , खूब ऊपर ले चलो। पहाड़ ने कहा, ऊपर मेरे पानी नहीं है, तुम कैसे रहोगी। नन्ही मछली बोली, मैं थोड़ा पानी ले चलूंगी। पहाड़ ने कहा, फ़िर चलो। नन्ही बोली फ़िर कुछ याद करके, मैं मां को भी ले चलूँ? ले चलो, पर पानी और ले चलना होगा। -------नन्ही तो नन्ही थी। कहाँ मानने वाली थी। अपने पिताजी, अपने भाई- बहिन ,मित्र सबको साथ ले चली। पहाड़ भी पहाड़ था। उसने आपको नदी में गहरे उतार लिया । और लगा उससे खेलने। नन्ही ,अब पहाड़ बन गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

aap svasth rahen.

मेरे बारे में

उज्जैन, मध्यप्रदेश, India
कुछ खास नहीं !